हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 04 कॉलोनी के निवासियों ने दिया ज्ञापन
टोंक । शहर की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर नम्बर 04 बनास विहार कॉलोनी के नागरिकों द्वारा पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश चौधरी एवं नगर परिषद आयुक्त ममता नागर को ज्ञापन देकर हाऊसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित सुरक्षा दिवार को नगर परिषद के कर्मचारियों को द्वारा तोड़े जाने पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दिवार का पुर्ननिर्माण कराने एवं नाले पर बने हुए अवैध रेम्प, अवैध अतिक्रमणों, अवैध नल कनेक्शनों को हटाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि हाऊसिंग बोर्ड में नाले के दूसरी तरफ के रहने वाले लोगों का हाऊसिंग बोर्ड की कॉलोनी की तरफ कोई लेना देना नहीं हैं और ना ही कोई वैध रास्ता है, फिर भी नाले के दूसरी तरफ के लोगों द्वारा नगर परिषद की मिलीभगत से नाले की सफाई के नाम से सुरक्षा दिवार को तोड़ा जा रहा है, जिस पर कार्यवाही की जाये। इस मौके पर आयुक्त ममता नागर ने आश्वासन दिया है कि हाऊसिंग बोर्ड के नाले की सुरक्षा दिवार को तोड़ा जावेगा, उसका पुर्ननिर्माण करवा दिया जावेगा एवं नाले पर जो भी अवैध कब्जे किये गये है, उन्हें हटवा दिया जावेगा। इस मौके पर कॉलोनीवासी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कृष्ण मुरारी टिक्कीवाल, मनीष खण्डेलवाल, विनोद कुमार जैन, चन्द्रप्रकाश, विजय कुमार भारद्वाज, जगदीश प्रसाद विजयवर्गीय, वैणीप्रसाद कुमावत, ममता, मोनिका, हेमलता एवं विमला देवी आदि मौजूद थे।