Dark Mode
आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ करें त्वरित निस्तारण : जिला कलक्टर

आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ करें त्वरित निस्तारण : जिला कलक्टर

जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई आमजन को त्वरित राहत मिले तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुन कर संवेदनशीलता के साथ उनका त्वरित निस्तारित करें। ताकि आमजन की समस्याओं को तय समय पर निस्तारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि परिवादियों को संबंधित परिवाद पर संतोषजनक जवाब मिले ऐसा संबंधित अधिकारी सिस्टम डेवलप करें, ताकि जनसुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों से संबंधित परिवादियों का संतुष्टि प्रतिशत बढ़ सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में जो भी प्रकरण आए संबंधित विभाग उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर सिंह की अध्यक्षता मे तृतीय गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (क्व्प्ज्) के वी.सी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में प्रत्येक परिवादी की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कार्यवाही कर उन्हें राहत देने के निर्देश दिए। इस जिला स्तरीय जन सुनवाई में कुल 69 परिवेदनाए प्राप्त हुई।

जनसुनवाई में विभिन्न प्रकरणों एवं लोक समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी अधिकारियों को हर संभव कार्यवाही सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के प्रति गंभीरता बरतें। साथ ही, समयबद्ध समाधान के लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही कर आमजन को राहत प्रदान करें।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में लोगों ने पानी-बिजली के साथ ही सरकारी एवं गौचर भूमि पर किए गये अतिक्रमों को हटाने, कटाण रास्तों पर किये गये अतिक्रमण को हटा कर रास्ते खुलवाने, छत्रेल में नये जीएसएस के लिए भूमि आवंटन करवाने, देवीकोट में पीडब्ल्यूडी गेंगहट भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने, देवीकोट में बालिका छात्रावास के पास खेल मैदान के लिये भूमि आवंटन कराने इत्यादि से संबंधित समस्याओं के प्रार्थना-पत्र जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गये। जिला कलक्टर ने परिवादियों को बताया कि उनके द्वारा प्रस्तुत की गई परिवेदनाओं को संबंधित विभागों को प्रेषित कर उचित कार्यवाही करवाई जाएगी।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत के साथ संबंधित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!