Dark Mode
शहीदों के सपनों का भारत को बनाने का लिया संकल्प

शहीदों के सपनों का भारत को बनाने का लिया संकल्प

फलोदी. स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया  ने शहीद दिवस पर मेघवाल समाज न्याति नोहरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । 
    इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए तहसीलदार हुकमीचंद मेघवाल ने विद्यार्थियों को शहीदों के बारे में बताया तथा  कहा कि उनके विचारों को अपने जीवन में लागू करे  ।  जिला सचिव गोपाल शेखासर ने उपस्थित विधार्थियों व नौजवानों को शहीद ए आजम भगतसिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प दिलाया   शेखासर ने बताया कि देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद ए आजम भगतसिंह राजगुरु सुखदेव को आजादी के 75 साल बाद भी शहीद का दर्जा नहीं मिला सरकार भगतसिंह ,सुखदेव ,राजगुरु को शहीद का दर्जा दे।
इस अवसर पर तहसीलदार हुकमीचंद, शिक्षक नेता गंगाराम चौहान, छात्रावास अधीक्षक प्रेम कुमावत, तहसील अध्यक्ष रवींद्र चौहान, अनिल कुमार, भरत कुमार छीला सुनिल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए श्रद्धांजलि सभा में छात्र नेता महेंद्र कुमार राजकुमार श्रवण सुथार आदि उपस्थित थे
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!