25 नवंबर को मतदान करने का लिया संकल्प
अजमेर । विजयवर्गीय समाज, अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह गंज स्थित जनकपुरी में अयोजित किया गया । महिला मंडल की निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर सकल विजयवर्गीय समाज के महिला , पुरुष उपस्थित थे । जिन्हे स्वीप प्रकोष्ठ की सदस्य मीना शर्मा, जिला आइकॉन रवि बंजारा ने मतदान करने की शपथ दिलाई एवम् दूसरो को भी मतदान कराने का संकल्प कराया । इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राकेश विजय , शहर अध्यक्ष रामचंद्र बीजावत, रामस्वरूप विजय, बसंत विजय, राजेंद्र गांधी, जगदीश विजय, मितलेश विजय, बेला गांधी, अमिता, अनुज गांधी , संजय विजय सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे ।