Dark Mode
बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति का प्रतीक - प्रमोद शर्मा

बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति का प्रतीक - प्रमोद शर्मा

झालावाड़ । युगांतर संस्थान के माध्यम से 9 पंचायतों एवं झालरापाटन नगर क्षेत्र के तकरीबन साढ़े तीन हजार से अधिक वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान मेला मैदान में किया गया। सम्मान समारोह के आरंभ में कार्यक्रम संयोजक प्रमोद शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तदुपरांत कार्यक्रम संयोजक द्वारा मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर माल्यार्पण, शॉल, श्री प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया। प्रमोद शर्मा ने उपस्थित वरिष्ठ जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में घर का बुजुर्ग ही परिवार का मार्गदर्शक होता है, जो हमेशा अपने परिवार के उत्कर्ष एवं उसकी सुख शांति के विषय में निरंतर कार्यशील रहता है। भारत में आज संयुक्त परिवार परंपरा खत्म होने के पीछे युवा पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति प्रभाव अत्याधिक मात्रा में घर कर गया है। इसी कारण संयुक्त परिवार में रहने वाले माता-पिता को बच्चे या तो वृद्धाश्रम में छोड़कर उन्मुक्त भाव से जीवन यापन की ओर अग्रसर है।
प्रमोद शर्मा ने कहा कि यह हमारे संस्कार ही हैं जिसके माध्यम से युगांतर के सभी सदस्यों के अथक प्रयास से ऐसे कार्यक्रमों की रचना तैयार कर परिवार में एकाकी जीवन जीने वाले वरिष्ठ को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुसलमानी मंच पर रोक लगाकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी वस्तुओं का आशीर्वाद लिया और अपने कथित एवं व्यक्तित्व के माध्यम से ऐसे पुनीत कार्य करने की प्रेरणा लेकर राजनीति क्षेत्र में सेवा ही धर्म अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में झालरापाटन व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता तो अपना सर्वस्व लगाकर बच्चे के भविष्य को संभालने में लगे रहते हैं। किंतु वही बच्चे माता-पिता को जबरन शहर की ओर पलायन करने हेतु अपनी जमीन जायदाद बेचने के लिए विवश करते हैं। ऐसे में एक शिक्षित परिवार ही स्वयं एवं अपने परिवार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रख सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय चतुर्वेदी ने आज की पीढ़ी को आह्वान करते हुए कहा कि अपने माता-पिता में ही भगवान दर्शन करें। उनकी सेवा ही उनका कर्तव्य है।
झालरापाटन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल पोरवाल ने झालरापाटन नगर में ऐसे गरिमा में कार्यक्रम की कल्पना की प्रशंसा करते हुए युगांतर समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं ऐसे पुनीत कार्य में अपने सहयोग का हमेशा आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को अन्य अतिथि प्रशासन से जुड़े हुए कैलाश यादव सत्तू माहेश्वरी एवं रविराज पाटीदार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पधारें वरिष्ठ जनों का प्रमोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया अंत में भारत माता के जयकारे लगाते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!