पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर द्वारा परमपरागत त्यौहार निरनत मनाये जायेंगे: राजकुमारी बठीजा
अजमेर, प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर सेवा ट्रस्ट,बाबा हरदयाल कुटिया,अजयमेरू सेवा समिति,आर्य समाज संस्था सदर बाजार मून्दडी मौहल्ला के तत्वावधान में सिन्धी समाज के परम्परागत त्यौहारो को मनाया जाने के क्रम में रविवार को राजावीर दरबार में पूज्य झूलेलाल साहिब की पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करके चालीहा महोत्सव का शुभरम्भ किया गया और यह निरन्तर 24 अगस्त गुरूवार तक चालीस दिनो तक निरनतर पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा के अन्तर्गत व्रत पूजन अखो-आरती मटकी पूजन एवं पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करके पूजन किया जायेगा।काय्रक्रम में श्रीमती राजकुमारी बठीजा,सुश्री चन्द्रा देवनानी,श्रीमती पुष्पा छतवानी,श्रीमती निर्मला हून्दलानी,रमेश लालवानी,चेतन मंगलानी,खियलदास मंगलानी,हेमराज प्रजापति,श्रीमती भगवन्ती आडवानी,चतुर मूलचन्दानी,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि 19 जुलाई बुधवार को चान्द उत्सव मनाया जायेगा।पुरषोत्त्म मास 18 जुलाई मंगलवार से प्रारम्भ होगा और पुरूषोत्तम मास 16 अगस्त बुधवार को समाप्त होगा।गुरूवार 17 अगस्त को चान्द उत्सव,रविवार 20 अगस्त को गोगडो पर्व का रोट पकाया जायेगा।21 अगसत सोमवार को गोगडो नागपंचमी का त्यौहार मनाया जायेगा।महासचिव रमेश लालवानी और श्रीमती लत्ता भैरूमल बच्चानी ने बताया कि मंगलवार 22 अगस्त को नन्डी थदडी सतहिं रोट पचन्दो,बुधवार 23 अगस्त नन्डी सतहिं तुल्सी जयन्ति का त्यौहार मनाया जायेगा।रविवार 27 अगस्त पवित्रा एकादशी का पर्व मनाया जायेगा।30 अगस्त बुधवार को रक्षा बंधन राखी का त्यौहार मनाया जायेगा।02 सितम्बर शनिवार को महिलाओ द्वारा टीजडी का व्रत धारण करके टीजडी मनाई जायेगी।मंगलवार 05 सितम्बर शिक्षक दिवस को वदी सतहिं का रोट पकाया जायेगा।बुधवार 06 सितम्बर को वदी सतहिं का जल पर कुऐं एवं बावडियो पर व दरबारो में एवं अपने अपने निवास पर पजून किया जायेगा।गुरूवार 07 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्ठमी का तयौहार मनाया जायेगा।मंगलवार 19 सितम्बर को गणेश उत्सव के दौरान गणपति की स्थापना की जायेगी।शनिवार 23 सितम्बर राधाअष्ठमी महालक्ष्मी सगडा बधण कार्यक्रम का आयोजन होगा।गुरूवार 28 सितमबर को गणपति विसर्जन अनन्त चतुर्दशी के कार्यक्रम का पर्व मनाया जायेगा।शुक्रवार 29 सितम्बर से श्राद्व पक्ष प्रारम्भ होगा।शक्रवार 06 अक्टूबर महालक्ष्मी सगडा छोडबा,14 अक्टूबर शनिवार को सर्वपितृ उमास श्राद्व समाप्ति,रविवार 15 अक्टूबर अस्सू नवरात्रि प्रारम्भ एवं अग्रसेन जयन्ति,मंगलवार 24 अक्टूबर विजया दशमी दशहरा,शुक्रवार 10 नवम्बर धनतेरस,रविवार 12 नवम्बर लक्ष्मी पूजन दीपावली का पर्व मनाया जायेगा।