Dark Mode
प्रतिभाओं का किया सम्मान,

प्रतिभाओं का किया सम्मान,

भुसावर .  महिला विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसावर में विज्ञान वर्ग की टॉपर छात्राओं का साफा और माला पहनाकर समान किया।खुशी सिंह पुत्री सिद्धराज सिंह ने  91.60%अंक प्राप्त करके  विद्यापीठ टॉप किया है खुशी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवम विद्यापीठ के समस्त गुरुजनों को दिया है।अन्य छात्राओं में अनामिका नवल ,काजल,अंशिका, कोमल,रचना ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस अवसर  पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर यजुवेंद्र बंसल ने सभी छात्राऑ को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर  विद्यापीठ के शिक्षा संयोजक मनोज मित्तल  ने बालिकाओं एवम विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए  कहा आप सभी संस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठिन मेहनत करें। जिससे संस्था को उच्च मानकों पर प्रतिस्थापित किया जा सके।इस अवसर पर डॉक्टर सीमा मनोचा प्रमोद बंसल, अनिता सिंह, अलका मित्तल, शशिप्रभा सिंघल रश्मि अग्रवाल लक्ष्मी गैरोला ,सुनीता व्यास, सुनील पाराशर, भीम सिंह, मोहनलाल, मुंशीराम, मनोज शर्मा, बृजेश जिंदल पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!