Dark Mode
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

कोटा. भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह महर्षि दाधीच भवन पर आयोजित किया गया। सचिव मनोज विजयवर्गीय ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा,,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक पदस्थापना अधिकारी भारत विकास परिषद चिकित्सालय के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता तथा विशिष्ठ अथिति समाज सेवी देवकीनंदन ताम्बी रहे। पूर्व अध्यक्ष प्रेम विजय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सचिव मनोज विजयवर्गीय द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन सुनाया गया। पदस्थापना अधिकारी एवम् कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष हरी ओम विजय सचिव मनोज विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष इन्द्र नारायण शर्मा एवम् शाखा के सभी पदाधिकारी को शपथ दिलवाई गई। कार्यकारिणी को शपथ प्रांतीय संरक्षक ओम प्रकाश विजय द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम में पधारे परिषद के नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा उनको भी परिषद के आदर्शों की शपथ दिलवाई गई। मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने अपने उद्धबोधन में परिषद के आदर्शों के साथ उन लोगों की सेवा का आव्हान किया जिन्हें वास्तव में इनकी जरूरत है। प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने अपने उद्धबोधन में कहा की हम परिषद के पांच सूत्रीय कार्यक्रम एवम सेवा प्रकल्प को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इस हेतु कोटा महानगर में परिषद से अधिक से अधिक व्यक्ति जुड़े हमें यह भी प्रयास करना चाहिए। पदस्थापना अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार सेवा, समर्पण की विस्तृत विवेचना की तथा कहा की परिषद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक सुसंस्कारित भारत के निर्माण का उद्देश्य लेकर कार्य करती है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरी ओम विजय ने अपने उद्दबोधन में आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया तथा संकल्प लिया की हम सत्र में अधिक से अधिक सेवा के कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अथिति द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में योगदान के लिए देवकीनंदन ताम्बी, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश विजय ,प्रेम चंद विजय, मनोज विजयवर्गीय, रवि प्रकाश विजय,राजेंद्र न्याती, गिरिराज गुप्ता, पी के शर्मा, अर्चना खंडेलवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय, रीजनल, प्रांतीय एवम् महानगर की समस्त शाखाओं के पदाधिकारी तथा विवेकानंद शाखा के सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे। सचिव मनोज विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि प्रकाश विजय ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!