रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ
बीकानेर। कैफे मैजिक चाय फास्ट फुड डब्ल्यू एंड डब्ल्यू फाइन डाइन रेस्टोरेंट का शनिवार को शुभारंभ बीकानेर के एम .डी .वी. कॉलोनी परशुराम द्वार के पास हुआ । इस में अनेक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगे, इस अवसर पर मैजिक चाय फास्ट फूड एंड डब्ल्यू एंड डब्ल्यू के ओनर गजानंद शर्मा,शेखर खत्री एवं दीपक गौड़ ने बताया की जैसलमेर हाईवे मार्ग के पास बीकानेर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में ऐसा पहला रेस्टोरेंट होगा जिसमें लंच,डिनर, चाइनीज,चाय ,कॉफी,चौकलेट शैक इत्यादि खानें पीने के ग्राहकों उत्पाद वाजिब दामों पर मिलेंगे, साथ ही फैमिली के बैठने की उचित व्यवस्था रहेगी व साथ ही जन्मदिन, शादी की सालगिरह मनाने के लिए पार्टी हॉल भी उपलब्ध रहेगा। इसी क्रम में ओनर गजानंद शर्मा ने बताया कि इस मौके पर अतिथियों के तौर पर अनाज मंडी व्यवसायी सतीश कुमार खत्री, ओमवीर गौड़, सोहन लाल जोशी, शिवशंकर जाजड़ा, प्रेम खत्री एवं गोविंद ग्रोवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।