
दौलतखेड़ा मे शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्वार
मांगलियावास. मांगलियावास ग्राम पंचायत के अधीन ग्राम दौलतखेड़ा में जीर्णोद्वारित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक गौड़ ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर 5 जोड़ों द्वारा हवन की आहुतियां दी गई। मां शीतला से ग्राम में सुख शांति उन्नति की कामना की गई। हवन यज्ञ में चंपालाल माली, जगदीश माली, उगमाराम गेना, जसराज आदि जोड़ो ने भाग लिया। इस अवसर पर मंगलवार सांयकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे गायक कलाकार पन्नालाल गेना और सुरेश सिंह रावत ने समुधर भजनों की प्रस्तुति देकर लोगो में आस्था का समा बांध दिया। बुधवार प्रातकाल ही ग्राम की महिलाओं ने मां शीतला को दही, पुए, पापड़ी वह ठंडे भोजन का भोग लगाया और ग्राम मे शांति की कामना की। इस अवसर पर जितेंद्र गेना , गणेश गेना, अशोक माली, मांगीलाल चौधरी,मदन जी मेघवाल,महेंद्र जाखड़, लालाराम कांगवा, राकेश गेना, छोटू नाथ, शिवजी नाथ आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।