सेवा निवृत पुलिस कर्मचारी महाधिवेषन चितोडगढ में 16 अप्रेल को
जैसलमेर। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के 16 अप्रैल 2023 को चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले प्रादेशिक महा अधिवेशन में जैसलमेर जिले से दर्जनो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सिरकत करेंगे।सेवा निवृत पुलिस कल्याण संस्थान जैसलमेर के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जैसलमेर के जिला सरंक्षक सेवा निवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किषन सिंह के नंेतृत्व में जिला शाखा के सचिव पुरूषोतम पुरोहित उपाध्यक्ष शिवलाल गर्ग, संगठन मंत्री रमेश रंगा, सदस्य रामसिंह विश्नोई, भागीरथ गर्ग रतन सिंह, सहित दर्जनों कार्मिक भाग लेगे।
प्रदेष सचिव सुखदेव व्यास ने बताया कि इस महाअधिवेषन में प्रदेशभर के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी व मंत्रालयिक अधिकारी कर्मचारी सहित करीब 10,000 पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त सदस्य शामिल होने जा रहे है। महा अधिवेशन में सेवा निवृत पुलिस कार्मिको की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की जाएगी एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अधिवेषन की सभी तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गई है।