Dark Mode
अमृत महोत्सव एवं नववर्ष अभिनन्दन समारोह में हुआ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

अमृत महोत्सव एवं नववर्ष अभिनन्दन समारोह में हुआ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

बीकानेर। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा अमृत महोत्सव एवं नववर्ष अभिनन्दन समारोह श्री सरदार अली परिहार की अध्यक्षता में शिव मन्दिर प्रन्यास सभागार, जे.एन.वी. में सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर 75 वर्ष आयु प्राप्त सर्वश्री प्रेम प्रकाश पाण्डे, गोपाल सिंह, मोहन राम चौधरी, राजेन्द्र कुमार गर्ग, दुर्गादास चूरा, तरुण कुमार सोलंकी, महेश सिंह भदौरिया एवं श्रीमती सुधा शर्मा को अमृतत्व सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन, सरस्वती वन्दना और माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने नववर्ष का अभिनन्दन करते हुए बधाई दी तथा समिति की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सरदार अली परिहार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नकारात्मकता से दूर रहें। शान्त और प्रसन्नचित्त रहने से तन और मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। हम सभी को ऊर्जावान रहते हुए सेवानिवृत्ति उपरान्त भी शिक्षक का दायित्व निभाते रहना है। श्याम त्रिवेदी ने गजल, शिवनाम सिंह ने गीत, सुभाष चन्द्र विश्नोई मोटे अनाज के प्रयोग के लाभ बताये, तरुण कुमार ने प्रेरणादायक प्रसंग और कार्यक्रम अध्यक्ष ने कविता सुनाई। समिति के नये सदस्य ज्ञानचन्द्र गुप्ता, यशपाल शर्मा, डॉ. अशोक कुमार मोदी, रमेश कुमार आचार्य, कृष्ण कुमार व्यास, श्रीमती उषा खत्री, संजय कुमार राय ने अपना परिचय दिया। श्रीमती मधु अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में विजय भटनागर, राजेन्द्र कुमार गर्ग, घनश्याम सिंह, सुनील गोगिया, संदीप भार्गव का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मोहनलाल जाँगिड़ ने किया। समापन सहभोज के साथ हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!