Dark Mode
राजस्व विभाग अधिकारियों ने मासिक बैठक में की समीक्षा

राजस्व विभाग अधिकारियों ने मासिक बैठक में की समीक्षा

खैरथल। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एसडीएम व तहसीलदार स्तर पर लंबित प्रकरण, तलफी, पत्थरगड़ी, तरमीन कार्य, एलआर एक्ट, पीडीआर एक्ट, एलआर एक्ट, रोड़ा एक्ट, सीएमओ, स्टेट एवं लोकायुक्त के प्रकरणों पर कार्यवाही कर जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अतिक्रमण के प्रकरण, अवरूद्ध रास्तों को खोलना, नामान्तरण के प्रकरण, सहमति बंटवारा एवं सीमाज्ञान के प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया ताकि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय न आना पड़े। उन्होंने कहा की स्थानीय समस्याओं जैसे खराब सड़क, पानी की समस्या सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जिला स्तर पर अवगत करायें ताकि समय से आमजन को आ रही समस्याओं से निजात दिला सके। उन्होंने अधिकारियों को जमीन आवंटन से संबंधित प्रकरणों को अपने स्तर से निस्तारित करने के निर्देश ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पिछले माह में निस्तारित कोर्ट केस की संख्या की जानकारी लेकर आगामी माह में निर्धारित नॉर्म्स अनुरूप केस निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मैपिंग नहीं हुए मतदाताओं की नोटिस कार्रवाई को करते हुए प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, उपखंड अधिकारी तिजारा संजीव वर्मा, उपखंड अधिकारी कोटकासिम रेखा यादव, उपखंड अधिकारी मुंडावर सृष्टि जैन जिले के सभी तहसीलदार उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!