Dark Mode
राजस्व मंत्री ने किया दो दिवसीय  जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

राजस्व मंत्री ने किया दो दिवसीय  जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

 

 

शांति एवं अहिंसा के संदेश से अवगत हुए प्रषिक्षणार्थी

 
भीलवाड़ा : राजस्व मंत्री  रामलाल जाट ने कहा कि गांधीवादी विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत, उनकी सोच और विचार युवा पीढ़ी में आए। यह बात राजस्व मंत्री  रामलाल जाट ने शांति एवं अहिंसा निदेशालय व महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति द्वारा राजीव गाँधी ऑडिटोरियम में  
आयोजित जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के दौरान कहीं। दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राजस्व मंत्री  रामलाल जाट जिला कलक्टर  आशीष मोदी सहित मुख्य वक्ता  डीपी रॉय ने महात्मा गांधी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
 
राजस्व मंत्री जाट ने कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया। वे हिंसा में विश्वास नहीं रखते थे। उन्होंने अपने अखबार के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का कार्य भी किया।   जाट ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों और संघर्षशील नेताओं को याद किया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि कई राष्ट्र महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलकर शांति स्थापित कर रहे हैं। कई साधु-संतों ने भी महात्मा गांधी के सत्य बोलने, अहिंसा व छुआछूत मिटाने के विचारों को आगे बढ़ाया है। महात्मा गांधीजी के इन सिद्धांतों को पूरी दुनिया मान रही है। 
 
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद व एकार्ड संस्थापक नई दिल्ली दादा  डी.पी. रॉय ने गाँधीजी की स्वतंत्रता के संघर्ष में विशेष भूमिका एवं विभिन्न चरणों में किये गए संघर्ष की जानकारी सभा को दी। उन्होंने बताया कि गाँधी जी ने शांति एवं अहिंसा को परमोधर्म मानकर स्वाधीनता की लड़ाई पुरज़ोर प्रयासों से लड़ी और अंततः उसमे जीत भी हासिल की।
 
जिला कलक्टर  आशीष मोदी ने इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए गाँधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतो को अपने जीवन में क्रियान्वित करने पर बल दिया तथा विद्यार्थियों को गाँधी जी के ऐतिहासिक महत्त्व के बारे में समझाया। 
 
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की जिला संयोजक  अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की मंशानुरूप महात्मा गांधीजी के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए शांति एवं अहिंसा निदेशालय प्रारम्भ किया गया है तथा जिले में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ स्थापित किए गए है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों ने अलख जगाई है। 
 
कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगीत का गायन हुआ तत्पश्चात गाँधी जी के प्रिय भजनो की प्रस्तुतियां स्कूली छात्राओं द्वारा दी गई।
 
कार्यक्रम में पूर्व विधायक  हगामीलाल मेवाड़ा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन  कैलाश व्यास, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक  राजेश चौधरी, पूर्व सभापति नगर परिषद श्रीमती मधु जाजू, मंजू पोखरना, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, जनप्रतिनिधि  दुर्गेश शर्मा, समाज सेवक जहीरूद्दीन मेवाफरोश सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
गांधीजी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
 
राजस्व विभाग  रामलाल जाट, जिला कलक्टर  आशीष मोदी, पूर्व राज्यसभा सांसद दादा  डीपी रॉय ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक  आदर्श सिधू, जिला परिषद सीईओ डॉ शिल्पा सिंह, पूर्व सभापति नगर परिषद  ओमनराणीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 
 
प्रदर्शनी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने संग्रहकर्ता  नितिज्ञ मानसिंहका व  सिद्दीक मंसूरी ने महात्मा गांधी पर जारी डाक टिकट, सिक्के, मेडल, टोकन, मोनोग्राम, गांधी आश्रम के नोट, शताब्दी वर्ष पर जारी  सिक्के,  उनके समाचार पत्र, प्रथम दिवस व विशेष आवरण,  विभिन्न देशों के डाक टिकट सहित उनके जीवन दर्शन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही खादी पर बना डाक टिकट, पुराने अखबारों का कलेक्शन, आजादी के समय में प्रेस से जारी महात्मा गांधीजी के प्रिंट्स आदि की जानकारी व  महत्वपूर्ण घटनाओं तथा चित्रों द्वारा बापू की जीवनी प्रदर्शित की गई।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!