राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को सोपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
अरांई। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव को ज्ञापन सोंप कर बताया कि राज्य सरकार के साथ हुए समझोते के साथ छेडछाड करने पर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल लाल सहित कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि संघ के साथ मुख्यमंत्री ने 5 मई को जो समझोता किया था उसी के अनुरूप कार्य किया जावें। कुछ दिनों ने लिखित मे हुए समझोते के साथ छेडछाड कर तहसील पद्दोन्नित बदला जा रहा है जिससे कर्मचारी में रोष ज्ञाप्त हो गया। कर्मचारी संघ ने पुन: आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार तहसीलदार पद्दोन्नित कोटे में बदलाव करने का प्रयास कर रही है तथा बदलाव को शुरू कर दिया गया है जिसे तुरन्त रोका जावें, राजस्व मण्डल को सचिवालय के समान दर्जा देकर जिला कलक्टर कार्यालय को मिनी सचिवालय घोषित कर उसके अनुरूप वेतन दिया जावें, उपखण्ड कार्यालयों में कार्य भार के अनुसार नवीन पद स्वीकृत किये जावें, अन्य विभाग की भांति राजस्व विभाग में 12.5 प्रतिशत का आरक्षण कोटा लागू किया जावें एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को कम्प्यूटर भत्ता एवं लेपटॉप दिया जावें। उनकी मांगों को लेकर राज्य सरकार शिथिल होती है तो कर्मचारी पुन: आंदोलन शुरू करेगें।