Dark Mode
नगर निकाय आम चुनाव 2026 में गठित प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

नगर निकाय आम चुनाव 2026 में गठित प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

धौलपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना की अध्यक्षता में शनिवार को प्रकोष्ठों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रकोष्ठ में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके कार्य एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी की हैंडबुक में दिए गए नियमों एवं दिशा-निर्देशों तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं प्रपत्रों की पालना करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्रवाई करना एवं करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है। अतः सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता, तत्परता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदेशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रेष्ठा श्री, रिटर्निंग अधिकारी धौलपुर सुरेन्द्र प्रसाद, सहित प्रकोष्ठ प्रभारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!