बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 19 जनवरी को
जोधपुर । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर गठित जिला टास्क फोर्स (DTF), वन स्टॉप सेण्टर प्रबंधन समिति एवं जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की तृतीय त्रैमास बैठक जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में 19 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार (डीआरडीए हॉल) में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने दी।