स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
टोंक। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फ्लैगशिप एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस अग्रवाल समीक्षा बैठक का आयोजन सीएमएचओ कार्यालय में किया गया। समीक्षा बैठक में सीएमएचओ ने चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा कर समस्त चिकित्सा अधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, एमएनडीवाई व एमएनजेवाई की प्रगति की समीक्षा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम समीक्षा, परिवार कल्याण के कार्यक्रम की समीक्षा, संस्थागत प्रसव, एएनसी, जननी शिशु सुरक्षा योजना, टीकाकरण की प्रगति, एनसीडी कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आदि पर क्रमवार समीक्षा कर कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान, आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़, डीटीओ डॉ. हिमांशु मित्तल, डीपीएम देवराज गुर्जर, यूपीएम सिंहराम गुर्जर, डीएएम मनोज लुहारिया, डीएनओ राम कल्याण शर्मा, डीआईईसी टिंकू राय, डीपीसी अजय सिंह सहित अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।