Dark Mode
जल जीवन मिशन धौलपुर की समीक्षा बैठक आयोजित

जल जीवन मिशन धौलपुर की समीक्षा बैठक आयोजित

धौलपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन धौलपुर की बैठक का आयोजन दिनांक 29 मार्च  क़ो  जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन  मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्य की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई जिस पर  अधीक्षण  अभियंता हरीकृष्ण अग्रवाल  द्वारा खंड एवं उपखंडवार जल जीवन मिशन की प्रगति से अवगत कराया गया । जिले के बकाया जल योजना स्वीकृति एवं निविदा संबंधी कार्यों में धौलपुर जिले में केवल 2 योजना बारी उपखण्ड की बकाया है जिनको भी जल्द ही करा लिया जायेगा । बैठक में जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए मिशन में प्रगति लाएं एवं आगामी ग्रीष्मकालीन समय को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पेयजल व्यवस्था हेतु सुदृढ़ योजना बनाकर प्रभावी निगरानी की जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता खंड धौलपुर आशाराम मीणा , अधिशासी अभियंता बारी जय नारायण चेतीवाल, सहायक अभियंता राजाखेड़ा प्रताप सिंह, सहायक  अभियंता बारी देशराज गुर्जर, सहायक अभियंता बसेड़ी योगेश पचौरी एवं डीपीएमयू से प्रोजेक्ट मैनेजर टेक्निकल श्री अरुण कुमार झा, अशोक शर्मा डीपीएम आईएसए टीम सहित  एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण आदि बैठक में उपस्थित रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!