Dark Mode
सहकारी बैंक की त्रैमासिक विकास कार्य योजना की समीक्षा बैठक

सहकारी बैंक की त्रैमासिक विकास कार्य योजना की समीक्षा बैठक

झालावाड़ । झालावाड़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की त्रैमासिक विकास कार्य योजना की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में बैंक द्वारा की गई त्रैमासिक प्रगति की मदवार समीक्षा की गई। बैठक में डीडीएम नाबार्ड वासुदेव मीणा ने बताया कि बैंक को अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनवाये जाकर ऋणों का वितरण किया जाना चाहिये। साथ ही अकृषि ऋणों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। बैंक के प्रबंध निदेशक गुलाबचन्द मीणा ने बताया कि नाबार्ड अधिकारियों द्वारा वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 का सांविधिक निरीक्षण किया गया। सांविधिक निरीक्षण में बैंक को प्रथम श्रेणी में रखा गया है। जिस पर जिला कलक्टर एवं बैठक के सदस्यों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में शीर्ष बैंक कोटा के रीजनल मैनेजर अखिलेश कुमार एवं वरिष्ठ प्रबंधक (लेखा एवं वित्त) रोहित दुबे उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!