Dark Mode
बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

बारां। एडीएम जब्बर सिंह की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित की गई। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्थापित सतत् विकास लक्ष्यों पर बिन्दुवार चर्चा की गई।


उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत वांछित लक्ष्यों को तय समयावधि में पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए अपेक्षित प्रयास करने को कहा।

एडीएम ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम में गरीबी, रोजगार, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य, कृषि, वनीकरण और पर्यावरण संरक्षण, पेयजल, ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा और समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण आदि जैसे विभिन्न सामाजिक, आर्थिक पहलुओं को शामिल किया गया है।

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पिछड़े एवं निर्धन व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार, गरीबी उन्मूलन, सुशिक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिले में प्रभावी तौर से क्रियान्वयन कर उनका समुचित लाभ पात्र वर्ग को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

इस अवसर पर उपनिदेशक संाख्यिकी रामप्रसाद बैरवा, सीएमएचओ सम्पतराज नागर, अधीक्षण अभियंता डीआर क्षत्रिय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!