Dark Mode
साइकिल चलाएं सेहत को संजोए और पर्यावरण बचाएं

साइकिल चलाएं सेहत को संजोए और पर्यावरण बचाएं

जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

दौसा . स्वास्थ्य विभाग एवं रोटरी क्लब दौसा के संयुक्त तत्वाधान में साइकिलिंग दिवस पर शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नेहरू गार्डन से शुरू होकर गांधी सर्किल, पीजी कालेज, सोमनाथ सर्किल से होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुचीं।

साइकिल रैली के शुभारंभ के अवसर पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने स्वयं साइकलिंग करते हुए रैली में उपस्थित अन्य लोगों एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि साइकलिंग हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हमें प्रतिदिन साइकिल का उपयोग करना चाहिए। उपवन संरक्षक वी केतन कुमार ने कहा कि साइकिलिंग परिवहन का एक सरल, सस्ता, विश्वसनीय और पर्यावरण अनुकूल साधन है तथा साइकिलिंग उपयोगकर्ता को स्थानीय पर्यावरण के बारे में तत्काल जागरूकता प्रदान करती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुभाष बिलोनिया ने सभी को साइकिल रैली में शामिल होकर देश की उन्नति और प्रकृति प्रेमी बनने में सहायक बनने की अपील की। इस अवसर पर डाक्टर दीपक शर्मा ने कहा कि साइकिलिंग हमें शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से जागरूक करती है, यह परिवहन का एक सस्ता साधन है।

कार्यक्रम में वन विभाग, 3डी क्लासेज, नेहरू युवा केंद्र, भारत स्काउट गाइड, दौसा राइडर्स, लिटिल चवाइस पब्लिक स्कूल, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। इस दौरान रोटरी क्लब सचिव महेश साकूनिया, प्रीतीपाल सिंह, हितेश सहारा, अशोक गुप्ता, मनोज मलिक, आशीष खंडेलवाल, नीरू गुप्ता, जितेन्द्र मित्तल, घनश्याम दुसाद, विनोद गौड, स्काउट के डा0 संजीव रावत, मुकेश मीणा, महेश मीना, महेश मीना एनएसएस, विजय सिंह, हीरालाल महावर सहित अन्य जन सामान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में सभी अतिथियों द्वारा प्रत्येक संभागी को मेडल तथा प्रमाण पत्रा देकर सम्मानित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!