Dark Mode
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट उदयपुर में इन्वेस्टर मीट 22 को

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट उदयपुर में इन्वेस्टर मीट 22 को

उदयपुर। प्रदेश में औद्योगिक प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत उदयपुर में इन्वेस्टर मीट का आयोजन 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होटल रेडिसन ब्लू में होगा। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, विशिष्ट अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिला प्रभारी सचिव व जेडीए आयुक्त आनन्दी, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस मीट में रजिस्ट्रेशन व प्रतिभागियों के परिचय सत्र के बाद उदयपुर में निवेश के अवसरों पर प्रजेन्टेशन, राज्य व जिला स्तर पर बनाई मूवी का प्रदर्शन होगा और एमओयू होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!