Dark Mode
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिजवान ने की अजीब हरकत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिजवान ने की अजीब हरकत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान को नया कप्तान बनाया है। वहीं उनका पहला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज है। एडिलेड में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान को पहले मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दूसरे मैच में रिजवान एंड कंपनी ने बढ़िया वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 163 रनों पर ही समेट दिया। वहीं इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हसंने को मजबूर हो गया। दरअसल, हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप की बैंड बजा डाली। हारिस राउफ ने पांच विकेट चटकाए, वहीं शाहीन ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। स्मिथ ने 48 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इस मैच के दौरान रिजवान ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नसीम शाह की गेंद पर रिजवान ने कॉट बिहाइंड की एडम जम्पा के खिलाफ जोरदार अपील की।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!