आरकेएसएमबीके मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 में शनिवार को राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कार्यक्रम पर मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य हनुवंत सिंह बारहठ की अध्यक्षता मे स्टॉफ सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य बारहठ ने बताया कि राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कार्यक्रम राज्य सरकार की एक शैक्षणिक विकास की योजना है इस कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा विद्यार्थियों की दक्षता सुधार हेतु पर वर्कबुकों के माध्यम से दक्षता आधारित शिक्षण के पश्चात करवाए गए आरकेएसएमबीके आकलनों के परिणाम सुधार हेतु विद्यालय में अकादमिक विषय आधारित आरकेएसएमबीके स्टाफ बैठक का आयोजन किया गया जिसके उद्देश्य कोरोना काल में हुए लर्निंग लॉस को कम करने का प्रयास शामिल है । शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा इस हेतु एक मोबाइल ऐप्लिकेशन का विकास करवाया गया ओर इस ऐप्लिकेशन में शिक्षकों द्वारा सभी कार्य ऑनलाइन किए जाते है । यह ऐप केवल शिक्षकों के लिए है । इस ऐप्लिकेशन में शिक्षको को प्रत्येक कार्य हेतु कॉइन्स तथा सर्टिफ़िकेट प्रदान किए जाते है। प्रधानाचार्य बारहठ ने बताया कि संपूर्ण सोजत ब्लॉक में आरकेएसएमबीके ऐप में सिक्कों के प्राप्ति की दृष्टि से शहरी ब्लॉक में स्थानीय विद्यालय के दुर्गाराम प्रथम स्थान पर हैं जबकि तीसरे स्थान पर अध्यापक रजनीस औझा और पांचवे स्थान पर वरिष्ठ अध्यापक गोविंद सीरवी हैं। इस अवसर पर बैठक में विद्यालय स्टाफ वरिष्ठ अध्यापक श्यामलाल टाक, गणपत लाल शर्मा ,रामकिशोर राठौर, कल्याण सिंह लखावत, गोविंदराम सीरवी,वीरेंद्र सिंह जैतावत ,राजीव कुमार, दुर्गाराम रजनीस औझा, हर्षिता ओझा आदि उपस्थित थे।