Dark Mode
दिनदारपूरा के पास में हुआ सड़क हादसा, इको गाड़ी ने मारी एक व्यक्ति को टक्कर

दिनदारपूरा के पास में हुआ सड़क हादसा, इको गाड़ी ने मारी एक व्यक्ति को टक्कर

डीडवाना.  जिले की नजदीकी सीकर रोड जाने वाले मार्ग पर दिनदारपूरा के पास में एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान एक सीकर की तरफ से डीडवाना की तरफ जा रही एक इको कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसको स्थानीय लोगों ने तुरंत डीडवाना के राजकीय बागड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया ।और व्यक्ति का प्राथमिक उपचार जारी कराया। वही ईको कार सवार व्यक्ति टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसका ग्रामीणों ने पीछा किया ।और पीछा कर डीडवाना के एक होटल के पास में कार को पकड़ा जिसमें ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मौलासर पुलिस को दी। मौलासर पुलिस मौके पर पहुंची और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली। और कार को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही शुरू की और टक्कर मारकर फरार होने वाले ड्राइवर की तलाश पुलिस ने शुरू कर की वहीं घायल की पहचान भंवर सिंह दिनदारपुरा के रूप में की गई है। व्यक्ति दिनदारपूरा बस स्टैंड से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान इको कार सीकर की तरफ से डीडवाना की ओर आ रही थी। जिसने व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और इको कार सवार मौके से फरार हो गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!