रास्ते में कीचड़ से हुआ रास्ता अवरुद्ध
वैर . समीपवर्ती गांव जीवद के वार्ड नंबर 1 में मुख्य सड़क से कोलीवाड़ा की ओर जा रहे रास्ते में जमा कीचड़ से गांव वासियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, गांव जीवद के निवासी योगेश चौधरी सहित कई लोगों ने बताया कि इस रास्ते को सही कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, इस रास्ते में पिछले कई वर्षों से कीचड़ जमा होता रहा है, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भी लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिली है |