Dark Mode
वार्ड 25 में शुरू हुआ सड़क निर्माण

वार्ड 25 में शुरू हुआ सड़क निर्माण

मदनगंज किशनगढ़। नगर परिषद के वार्ड 25 के पुष्कर हॉस्पिटल वाली गली में सभापति दिनेश सिंह राठौड़ क्षेत्रीय पार्षद निधि पहाड़िया द्वारा सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों द्वारा सभापति दिनेश सिंह राठोड़, पार्षद पति पंकज पहाड़िया, पार्षद सुशील अजमेरा को साफ़ा पहनाकर, एवम पार्षद निधि पहाड़िया को शाल ओढा कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद ओम यादव, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन, ओसवाल समाज के संरक्षक सुरेंद्र सकलेचा, नाथू जामड, मुन्ना सेन, मोंटू जामड, मनीष सिंगल, मुकेश जैन, कमल बैद, चिराग कोठारी, भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री सुनील दरड़ा, सत्यदेव शर्मा, दीपक बेनावत, पंकज छाबड़ा, गणेश, पीयूष पाटनी, पिल्लू जैन, सहित आमजन उपस्थित थे। वार्डवासियों ने इस अवसर पर पार्षद निधि पहाड़िया पार्षद पति पंकज पहाडिया की सराहना की। सभापति दिनेश सिंह राठौड़ ने सड़क निर्माण के ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवं समय पर कार्य पूर्ण करने का कहा एवम बताया कि नगर के विकास हेतु वह सदैव तैयार हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!