Dark Mode
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

बूंदी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर ने प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईंट-भट्ठे और महावीर स्‍टोन क्रेशर की सर्वे रिपोर्ट मौका स्थिति के अनुसार प्रस्‍तुत की जावें। साथ ही नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जावें।

अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर ने निर्देश दिए कि प्रदूषण बोर्ड से प्राप्‍त सर्वे रिपोर्ट का थर्ड पार्टी से सत्‍यापन करवाया जावें। साथ ही स्‍टोन क्रेशर व ईंट भट्टों के पास पेड़-पौधे हों। उन्‍होंने एनएचएआई के अधिकारी से कहा कि नेशनल हाइवे पर कट बार-बार तोड़ने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्‍तुत की जावें। इस संबंध में पुलिस कार्यवाही करवाने को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इन्‍द्रजीत सिंह मीणा, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. ओ.पी.सामर, एनएचएआई के एसई गोविंद सिंह पंवार एवं प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी शिव कुमार मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!