सड़क सुरक्षा वार्ता का हुआ आयोजन
रामसिंहपुर. 57 जीबी सनराइज पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल प्रिंस अरोड़ा के विशेष निमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय रोड सेफ्टी ट्रेनर प्रेरणा सिंह चंद्रावत द्वारा प्रशिक्षित श्रीराम कुमार सुथार शारीरिक शिक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा वार्ता का आयोजन किया गया जिसने विद्यालय स्टाफ बच्चों वेन चालक और अभिभावकों ने भाग लिया जिसके दौरान सड़क पर बच्चों को वैन से लाते ले जाते समय किन-किन सावधानियों का ध्यान रखना है सड़क पर चलते समय हेलमेट सीट बेल्ट प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया और अंत में प्रधानाचार्य महोदय द्वारा समस्त बच्चों अभिभावकों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों की प्रतिज्ञा द्वारा कृत संकल्प किया गया प्रधानाचार्य व्यवस्थापक सुभाष चंद्र अरोड़ा ने श्री राम कुमार सुथार सड़क सुरक्षा वार्ताकार को धन्यवाद और स्मृति चिन्ह देकर आभार ज्ञापित किया ।