बनेठा को जोड़ने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त,दो दो फुट गड्डे से वाहन चालक परेशान
बनेठा. उपतहसील मुख्यालय को जोडने वाली सभी सम्पर्क सड़कों के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वाहन चालको सहित ग्रामीणो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। क्षैत्र मे अब बरसात के कारण सड़कों पर दो दो फुट गहरे खड्डे हो गये है जिसके चलते 14 किलोमीटर की दूरी तय करने मे वाहन चालको को डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। जानकारी के अनुसार बनेठा सूंथडा ढिकोलिया मार्ग ,बनेठा सुरेली सडक मार्ग इन दिनो जर्जर अवस्था मे है। इनमे दोनों सड़क मार्ग पर दो दो फुट गहरे खड्डे होकर उनमें बरसाती पानी भर गया है जिसमें कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। कई जगहो पर से तो डामर का नामोनिशान ही मिट गया है। सुरज्या भैरु से धोला बाबा तक डामर की सडक ग्रेवल मे बदल गई है वही बनेठा से ढिकोलिया ग्राम तक 14 किलोमीटर सड़क मार्ग बिल्कुल जर्जर हो गया है । सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण बनेठा उपतहसील मुख्यालय को जोडने वाली सभी सड़कों के जर्जर होने से लोगो मे विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणो ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सडको की दशा को शीघ्र सुधारने की मांग की है