Dark Mode
रोडवेज पेंशनर्स ने ज्ञापन देकर पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की

रोडवेज पेंशनर्स ने ज्ञापन देकर पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की

फलोदी. पेन्शनर्स संघ, रा०रा०प०नि०, फलोदी के अध्यक्ष दीनदयाल जोशी के नेतृत्व में प्रबन्ध निदेशक , राजस्थान परिवहन निगम, मुख्यालय, जयपुर के नाम ज्ञापन देकर रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारीयों को दो माह से पेंशन न मिलने की शिकायत कर पेंशन दिलाने की मांग की । ज्ञापन में बताया कि पेन्शन का भुगतान नियमित रूप से नहीं होने के कारण पेन्शनर्स पारिवारिक भरण-पोषण में कठिनाई के साथ आर्थिक रुप से भी त्रस्त हैं। पारिवारिक भरण-पोषण का दायित्व निर्वहन के साथ हमें वृद्धावस्था जन्य व्याधियों के उपचार हेतु औषधियाँ क्रय करने हेतु भी धनराशि की आवश्यकता बनी रहती है। जनवरी व फरवरी 2023 की पेन्शन का भुगतान नही होने से सभी पेन्शनर्स / पारिवारिक पेन्शनर्स के सामने जीवन निर्वाह करना अन्यन्त दुष्कर हो गया है। यदि बकाया पेन्शन का जल्दी भुगतान नहीं किया गया तो समस्त पेन्शनर्स को आमरण अनशन करने हेतु विवश होना पड़ेगा। अतः श्रीमानजी से विनम्र अनुरोध है कि हमारी बकाया दो माह की पेन्शन का भुगतान करवाने के साथ भविष्य में पेन्शन के नियमित भुगतान करवाने की व्यवस्था कराने की भी महत्ती अनुकम्पा करावें।।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!