पंजाब नेशनल बैंक आंवा डकैती का आरोपी लूटेरा गिरफ्तार
टोंक । जिले के दूनी थाना क्षैत्र के ग्राम आंवा में सितम्बर 2022 में पंजाब नेशनल बैंक में हुई डकैती की वारदात में शामिल एक मास्टर माईंड लूटेरे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बैंक लूटेरों को तलाश करने के अथक प्रयास किये जा रहे थे। नव-पदस्थापित पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा बैंक लूटेरों को गिरफ्तार करने के लिए दिये गये आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश बैरवा व वृत्ताधिकारी देवली सुरेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी दूनी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर हैड कानि. शिवराज, राजेश, कानि. रामअवतार, विनोद ने कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए वांछित आरोपी को घटना में प्रयुक्त देशी कट्टे सहित एक कारतूस व मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी दूनी विजय सिंह ने बताया कि दूनी थाना क्षैत्र के कस्बा आंवा में 21 सितम्बर 22 को पंजाब नेशलन बैंक में हवाई फायर कर 3 नकाबपोश लूटेरों द्वारा 4 लाख 50 हजार रुपये लूट कर ले गये थे, जिस पर थाने में मामला दर्ज कर अज्ञात लूटेरों की तलाश हेतु टीमे गठित की जाकर लूटेरों की तलाश आरंभ्ज्ञ की गई। जिस पर 15 अप्रेल 23 को जिला कारागृह करोली न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे आरोपी रघुराज उर्फ रघु पुत्र धर्मराज गुर्जर (20) साल निवासी गुर्जर बड़ोदा थाना बाटोडा जिला सवाईमाधोपुर को जरिये प्रोडक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर अनुसंधान किया गया। मुल्जिम की निशा देही से प्रकऱण में प्रयुक्त देशी कट्टे सहित एक कारतूस 315 एएम व मोटरसाईकिल बतोर वजह सबूत जप्त किया गया। उन्होने बताया कि प्रकरण में मुल्जिम का पुलिस रिमाण्ड लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। थानाधिकारी ने बतया कि मुल्जिमानों द्वारा अन्य जिलों में रेकी करके ग्रामीण ईलाकों के बैंकों में हथियारबन्द घूसकर फायर कर हथियारों की नोंक पर वारदात को अंजाम देते थे।