Dark Mode
लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, लालसोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, लालसोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लालसोट .  बड़ का पाड़ा टोल प्लाजा के पास घटित हुई लूट की वारदात पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। लालसोट पुलिस के प्रेम राज ने बताया कि लूट की वारदात 15 जनवरी की रात्रि को आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लालसोट पुलिस ने थानाधिकारी नाथूलाल मीना के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर अनुसंधान कर आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने इस लूट की वारदात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 15 दिन जेसी रिमांड पर भेजा। लूट के मुख्य आरोपी अशोक मीणा पुत्र पप्पू लाल मीणा निवासी रतनपुरा को पुलिस ने मोबाइल डिटेल के आधार पर कार्यवाही करते हुए 27 मार्च को महाराष्ट्र से दस्तयाब करते हुए पुलिस ने लूट की वारदात में काम में ली गई पल्सर मोटरसाइकिल को जप्त किया। और आरोपी के सहयोगी मनराज मीणा निवासी रतनपुरा व सोनू सैनी निवासी संवासा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
 
 
 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!