Dark Mode
सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा खुद निकले या निकाले गए

सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा खुद निकले या निकाले गए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया की कमान मिली। वहीं नियमित कप्तन रोहित शर्मा ने ये मैच न खेलने का फैसला किया। ऐसे चर्चाएं थी ि हेड कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने रोहित को ड्रॉप करने का फैसला किया। सिडनी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इसकी पूरी सच्चाई बताई। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत से रोहित शर्मा को लेकर सवाल किया गया। जिसे पंत ने इसे रोहित के लिए भावुक फैसला बताया और ड्रेसिंग रूम में पड़ी फूट की खबरों को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि, ये रोहित के लिए भावुक फैसला था क्योंकि वह लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे हैं। हम उन्हें एक लीडर के तौर पर देखते हैं। इस बयान से पंत साफ करने की कोशिस की टीम में कोई रोहित के खिलाफ नहीं है। सभी रोहित को एक लीडर मानते हैं। इसके साथ ही पंत ने इस ओर इशारा भी किया कि रोहित का न खेलना मैनेजमेंट का फैसला है। उन्होंने कहा कि, कुछ फैसले ऐसे होते हैं जिसमें आप शामिल नहीं होते हैं। ये मैनेजमेंट का फैसला है। मैं इस बातचीत का हिस्सा नहीं था। मैं इस बारे में और नहीं बता सकता। सिडनी टेस्ट में भारतीय कप्तान की भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह ने टॉस के समय रोहित का एक अच्छा लीडर कहा था। उन्होंने कहा कि, हमारे कप्तान ने नेतृत्व का परिचय देकर खुद को इस टेस्ट से आराम दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!