प्रबंधक वित्त के पद से रोहिताश्व मीणा का सेवा निवृत
सीकर. आज सीकर आगर में प्रबंधक वित्त के पद से रोहिताश्व मीणा का सेवा निवृत कार्यक्रम संपन्न हुआ। चित्रा बारेठ द्वारा संचालित कार्यक्रम में आज के कार्यक्रम की अध्यक्ष व सीकर आगर के मुख्य प्रबंधक श्रीमती मुंकेश लांबा द्वारा मीणा जी को साफा पहनाकर समन्नित किया गया, श्री गिरधारी जी राठौड़ द्वारा माल्यार्पण, श्री विक्रम जी द्वारा गीता भेंट की गई। श्री विक्रम जी (एम . ओ) द्वारा सूटकेस भेट की गई, श्री ओंकार जी (प्र . संचालन), द्वारा मोमेंटो भेट किया गया।कराकर्म में समस्त संस्थापन शाखा, और रोडवेज कार्यालय के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। यह कार्यक्रम कर्मचारी कल्याण कोष समिति द्वारा आयोजित किया जाता है।