Dark Mode
ओलंपिक दिवस पर रोलर स्केटिंग मैराथन का हुआ आयोजन

ओलंपिक दिवस पर रोलर स्केटिंग मैराथन का हुआ आयोजन

 
फलोदी . शहर स्थिर हवाई पट्टी पर आज 23 जून 2023 को ओलंपिक दिवस के अवसर पर रोलर स्केटिंग मैराथन का आयोजन खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान द्वारा किया गया। 
 
 ओलंपिक दिवस के अवसर पर रोलर स्केटिंग मैराथन का आयोजन रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (इंडिया स्केटस्) द्वारा पुरे देश भर मे किया गया।  इसी के अन्तर्गत खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान मे फलोदी के भी सभी स्केटर सम्मिलित होकर इस मैराथन मे भाग लेकर इसको खूबसूरती के साथ सफल बनाया।
      मैराथन का शुभारंभ जेआरएस फाउंडेशन के संयोजक डाॅ दिनेश शर्मा, और दिलीप व्यास  डायरेक्टर संकल्प कोचिंग संस्थान,  रेखा- सूर्यप्रकाश थानवी (पार्षद) ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रोलर स्केटिंग मैराथन में कुल 30 स्केटर्स ने भाग लिया इए दौरान उनके अभिभावक भी  साथ रहे । कार्यक्रम आयोजन की संयोजक रही खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान  की संचालिका श्रीमती विजयश्री थानवी ने इस आयोजन को सफल के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!