निर्वाचन कार्य को गंभीरता और निष्ठा से पूर्ण करें आरओ व एआरओ, जिला परिषद हॉल में आयोजित प्रशिक्षण मंे निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को आरओ व एआरओ का प्रशिक्षण जिला परिषद हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के तहत निर्वाचन कार्य को आरओ और एआरओ सहित समस्त कार्मिक गंभीरता व निष्ठापूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम चुनाव 2026 समयबद्ध कार्यक्रम है। चुनाव के तहत निर्धारित समय के अनुरूप सभी कार्य सम्पादित किये जाने हैं। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की उदासीनता के बिना सतर्क रहकर कार्यों को पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन गतिविधियां आरंभ हो गई हैं। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ व सीईओ जिला परिषद श्री अभिषेक जैन ने भी समस्त कार्मिकांे से संवेदनशीलता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य मंे किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं रहनी चाहिए। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज श्रीगंगानगर के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार राय ने ईवीएम प्रशिक्षण की जानकारी दी जबकि श्री राजेंद्र शर्मा ने नामांकन प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी श्री सुरेंद्र सोनी ने भी प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम सूरतगढ श्री भवानी सिंह पंवार, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, सूरतगढ एसडीएम श्री भारत जयप्रकाश मीणा, श्री कैलाशचंद्र शर्मा, घडसाना एसडीएम श्री दीपक चंदन, सादुलशहर एसडीएम श्री संजय अग्रवाल, श्रीकरणपुर एसडीएम श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, रायसिंहनगर एसडीएम श्री पूनमचंद, अनूपगढ एसडीएम श्रीमती कौशल्या बिश्नोई, पदमपुर एसडीएम श्री राजेंद्र कुमार, श्रीबिजयनगर एसडीएम सुश्री साक्षी पुरी सहित एआरओ व अन्य मौजूद रहे।