रोशन लाल सैनी बने भागीरथ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष
वैर . रोशन लाल सैनी पुत्र गंगाराम सैनी को सूर्यवंशी राष्ट्रीय भागीरथ सेवा समिति सैनी महापंचायत का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, डॉ सतीश चंद्र सैनी ने बताया कि जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर रोशन लाल सैनी को बावड़ी वाले हनुमान मंदिर से बैंड बाजों के साथ जुलूस निकालकर लाया गया तथा साफा बंधवा कर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया, कार्यक्रम में सैनी विवाह सम्मेलन समिति वैर के अध्यक्ष यादराम मास्टर, पार्षद मुकेश कुमार सैनी, डॉ सतीश चंद्र सैनी पूर्व पार्षद लालाराम सैनी, प्रकाश चंद ठेकेदार, सुंदर सैनी, आरसीसी ठेकेदार, विष्णु मास्टर, जगदीश, पिंकी सैनी सहित काफी संख्या में लोग रहे मौजूद