रोटरी क्लब ने डेंगू की रोकथाम के लिये निःशुल्क वितरित की होम्योपेथी दवा
बारां । डेंगू एवं मौसमी बीमारियों की बढ़ती संख्या ने जिलो में चिंताजनक स्थिति बना दी है। इसकी रोकथाम एवं बचाव के लिये रोटरी क्लब बारां ने रविवार को प्रताप चौक पर स्टॉल लगाकर रोटे. मति उर्मिला जैन भाया के मुख्य आतिथ्य में होम्योपेथी दवा की गोलिया वितरित की। होम्योपेथी चिकित्सक रोटे. डॉ. मनीष जैन ने विशेष तौर पर यह दवा तैयार की। रोटरी क्लब बारां के अध्यक्ष रोटे. अविनाश खण्डेलवाल एवं सचिव रोटे. आदित्य जैन ने बताया कि करीबन 850 व्यक्तियों को निःशुल्क होम्यापेथी दवा की गोलियां शीशी में डालकर वितरित की। डॉ. मनीष जैन ने बताया कि यह दवा न केवल रोकथाम डेंगू एवं मौसमी को होने से बचाने में एवं जिनको डेंगू हो गया हो उनको रोज चार खुराक लेने पर प्लेटलेट्स कम नहीं होने देगी।
इस अवसर पर चार्टर रोटे. दयाचन्द जैन, उर्मिला जैन भाया, अशोक बिसारती, राजेन्द्र मित्तल, प्रकाश टोंग्या, धर्मेन्द्र गोयनका, आशीष गौत्तम, नवीन जैन, राकेश सेठी, दीपक जैन चंबल डेयरी आदि ने अपनी सेवाएं दी।