डॉक्टर्स-डे पर रोटरी क्लब टोंक बनास ने किया चिकित्सकों का सम्मान
टोंक । रोटरी क्लब टोंक बनास द्वारा डॉक्टर्स-डे के अवसर पर स्थानीय गहलोत नर्सिंग होम में आयोजित कार्यक्रम में समर्पण की भावना से कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। बनास क्लब के मीडिया प्रभारी अनिल विजय ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. संदीप राजोतिया, डॉ. प्रतीक सालोदिया, डॉ. सुरेश सैनी, डॉ. प्रदीप गहलोद, डॉ. अमरदीप जैन, डॉ. अक्षत गहलोद एवं डॉ. आशिष को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में रोटरी क्लब बनास के अध्यक्ष बादल साहू, तुषांत टिक्कीवाल, पूर्व अध्यक्ष रोहिताश कुमावत, कवि प्रदीप पंवार, रमेश शर्मा, राजेश कुमावत एवं कन्हैया लाल चौधरी आदि मौजूद रहे।