
रोटरी पद्मिनी ने बांटी राशन सामग्री अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत राशन सामग्री का वितरण
कोटा। रोटरी क्लब कोटा के स्थाई प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत राशन सामग्री का वितरण गुरुवार को किया गया। क्लब सचिव दीप्ति राजावत ने बताया कि मुक्ता जीवन सेवा संस्थान थेकड़ा में 130 किलो राशन व अन्य भोजन सामग्री का वितरण किया गया। क्लब की ओर प्रतिमाह आवश्यक संस्थान में राशन सामग्री का वितरण किया जाता है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर रेनू दीपचंदानी ने बताया कि क्बल की क्लब का यह स्थाई प्रोजेक्ट विगत 8 साल से गतिशील है। गुरुवार को मुक्ता जीवन सेवा संस्थान थेकड़ा में 60 किलो गेंहू,50 किलो आटा,दाल 10 किलो,5 किलो तेल,5 किलो विभिन्न मसाले,बिस्टिक व अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुएं दी। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रीति आन्नद,नीता मित्तल,संगीता काबरा,महीमा तलवार,नीलम कपूर,प्रतिभा न्याती सहित कई सदस्य मौजूद रहे।