Dark Mode
रोटी बैंक कर रहा है पशु पक्षियों की सेवा           

रोटी बैंक कर रहा है पशु पक्षियों की सेवा           

 पाली।  पाली का  रोटी बैंक लोगो का पेट तो भर रहा है  साथ ही पिछले कई साल से पशु पक्षियों की सेवा कर रहा है।         रोटी बैंक के आनंद कवाड़ के अनुसार इस बार भी गायों और अन्य जानवरों के लिए सीमेंट की खेलिया बांटी जा रही है  तो पक्षियों के लिए परिंडे और घोंसले शहरवासियों में बांट रहे हैं।रोटी बैंक के अध्यक्ष आनंद कवाड़ ने बताया कि पिछले साल  शहर  के हर गली मोहल्ले से आकर हमारे यहां से सीमेंट की खेलिया और परिंडे लोगों ने ले जाकर अपने घरों और मोहल्ले में रखे हैं, इस बार भी जीव दया क्षेत्र को देखते हुए रोटी बैंक ने करीब680 सीमेंट की खेलिया जानवरों के पानी पीने के लिए  बांटी जा रही है, वहीं विभिन्न स्थानों से  450परिंडे और400 मिट्टी के घोसले मंगवाए हैं,  जो कोई भी शहरवासी आकर ले जा सकते है    बैंक   से रोज 200 किलो आटे की रोटियां के बंडल भी लोग ले जाते हैं जो मूक जानवरो को खिलाएं जाते हैं। रविवार को वानर सेना के लिए फल फ्रूट ,सब्जी वितरित की जाती है। इस कार्य में रोटी बैंक के सचिव लखपत भंडारी, रोशनलाल सेमलानी, चंद्र प्रकाश कोचर मेहता, अशोक पारीक गंगाराम डाणी, महावीर बोकडिया, का सदैव सहयोग देता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!