आरसीबी के खिलाफ हार से निराश रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम को रविवार को आरसीबी के खिलाफ 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। राजस्थान को ये हार अपने ही घर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिली। रॉयल्स की ये इस सीजन की चौथी हार है। इस हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन काफी निराश दिखे हैं। उन्होंने हार के बाद अपनी टीम की कमियां गिनाई हैं साथ ही बताया है कि कहां टीम से चूक हुई है।राजस्थान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 173 रन बनाए। आरसीबी ने इस टारगेट को 17.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के मारे। फिल साल्ट ने 33 गेंदों पर पांच चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।