Dark Mode
रॉयल्टी विभाग की मनमानी: सुमेरपुर यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

रॉयल्टी विभाग की मनमानी: सुमेरपुर यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

 

ट्रैक्टर चालकों ने रॉयलट्री कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की

 
 
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र में आए दिन रॉयलट्री  विभाग की मनमानी को लेकर सुमेरपुर ट्रैक्टर युनियन ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल को ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की । उन्होंने ज्ञापन में बताया कि रॉयलट्री कंपनी का कार्य यह है कि कंपनी नियमानुसार बजरी ट्रैक्टर का वजन कर प्रमाणित रसीद दे,लेकिन कंपनी नियमों को ताक पर रखकर  बिना बजरी ट्रैक्टर का वजन कर सिर्फ कोरे कागज पर लिखकर देती है।वही ट्रैक्टर चालक शहर में आता है तब खनन विभाग रॉयलट्री के कागज चेक करते हैं तो तब  रसीद को अवैध मानते हुए ट्रैक्टर सीज किया जाता है। उस दरमियान 1,50 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ता है। बजरी रॉयलट्री चुकाने के बाद भी,अगर कोई ट्रैक्टर चालक शहर में ही बजरी भरकर कही दूसरी जगह खाली करने जाता है तो कंपनी कर्मचारी मनमानी कर  ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि कांटा लगाने की मांग की और प्रमाणित रसीद दी जाए,शहर के अंदर ट्रैक्टर रुकवाकर चालक को परेशान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कंपनी कर्मचारियों को पाबंद करने तथा लीज का सीमांकन करने की मांग की,जिससे ट्रैक्टर चालक को पता चल सके कि कहां से बजरी भरी जाए । इसके अलावा पूर्व में कंपनी कर्मचारियों द्वारा पुराड़ा निवासी गोपाल सिंह के साथ मारपीट की गई थी, इसके चलते  ट्रैक्टर चालको मैं भय का माहौल बना हुआ है। ट्रैक्टर चालकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर मांगों को जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो दिनांक 10 अप्रैल 2023 से समस्त ट्रैक्टर चालक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अमृत भाई, प्रकाश कुमार ,दलपत सिंह ,दिनेश कुमार, सिकंदर, दानाराम ,विक्रम ,भगवान सिंह ,गुलाब सिंह ,महिपाल सिंह, धनाराम,मंसाराम मीणा आदि ट्रैक्टर चालक उपस्थित रहे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!