रियां सेठों की में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
पीपाड़ शहर . समीपवर्ती रियां सेठों की गांव में पवित्र रमजान माह में हिन्दू भाईयों द्वारा मुस्लिम समाज के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कर मुस्लिम धर्मावलंबियों को रोजे खुलवाने के साथ रमजान माह की शुभकामनाएं भी दी गई है। मिली जानकारी अनुसार रियां गांव स्थित मुस्लिम समाज की दोनों मस्जिदों में पंचायत समिति सदस्य गोरधन चोधरी व समाजसेवी जेठाराम बडियार की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस दोरान मुस्लिम भाईयों ने देश व प्रदेश के साथ रियां गांव में भी अमन चेन एवं खुशहाली के लिए दुआएं भी कि गई है। अंत में रियां गांव के मुस्लिम समाज की ओर से रोजा इफ्तार आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया गया है।रोजा इफ्तार पार्टी में रियां गांव के मुस्लिम समाज के ग्रामीणो ने उत्साह के साथ भाग लिया है।