विधानसभा चुनाव को लेकर आरपीएफ व पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला
झालावाड़. अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयदीप कॉन्स्टेबल एवं एएआई हरिसिंह की अगुवाई में आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस के जवानों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने व भयमुक्त मतदान को लेकर सुनेल कस्बें के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। वहीं क्षेत्र के हेमड़ा सेमला दुबलिया उन्हेल आदि गांवों में भी फ्लैग मार्च किया गया।