गुरू पूर्णिमा हुआ रुद्राभिषेक एवम पादुका पूजन
फलोदी . धर्म नगरी फलोदी के वेद भवन में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में सुबह 8.30 बजे वेद भवन में महेशमुनि जी की पादूका, मूर्ति एवं समाधि स्थल पर स्वामी कृष्णानंद जी के द्वारा पूजन किया गया । इस अवसर पर वेद भवन पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष एवं ट्रस्टी रमेश (रामसा) थानवी, सम्पतलाल चाण्डा, कन्हैयालाल छंगाणी के अलावा मुरारीलाल बोहरा, हेमन्त गुचिया, संजय बोहरा, तुलसीराम शर्मा, पण्डित ताराचन्द शर्मा, बंशीलाल प्रजापत, ज्ञानचंद थानवी के अलावा कई लोगों ने गुरु पूजन किया। पूजन के बाद वेद भवन स्थिति महोदय मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया तथा दोपहर 12.30 बजे आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।