भीमाशंकर महादेव मंदिर में इत्र व तेल से हुआ रुद्राभिषेक
फलोदी . शहर के पश्चिमी क्षेत्र में इच्छापूर्ण काल भैरव मंदिर ईश्वर बाग परिसर में भीमाशंकर महादेव मंदिर में विश्व कल्याण की भावना से व इंद्र देवता की प्रसन्नता के लिए शनि प्रदोष के पावन पर्व में ईत्र व तिल से अभिषेक किया गया।
प्रधान आचार्य सुरेश बोहरा आचार्य नखत मल ,कुंजबिहारी के आचार्यत्व में यजमान रवि -जयश्री थानवी ने भगवान गणपति, पार्वती ,रामदरबार, लक्ष्मी नारायण भैरव भगवान के सहित वैदिक मंत्रों द्वारा पूजा अर्चना की गई ।
21 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार का उद्घोष किया गया, इत्र व तिल से अभिषेक किया प्रधान आचार्य बोहरा ने बताया कि सावन मास में कृष्ण पक्ष के समय में शनि प्रदोष का बहुत महत्व है । काले तिल और इत्र से अभिषेक करने पर ऋण मुक्ति रोगों का निवारण धन यश वैभव की प्राप्ति व कष्टों का निवारण होता है ,संस्था के प्रवक्ता अशोक थानवी ने बताया कि प्रातः 11:15 बजे पूजा अर्चना कररुद्राभिषेक आरंभ किया व सांयकाल 5:15 आरती के पश्चात महा प्रसादी का आयोजन हुआ । पंडित धनराज, छोटू महाराज, श्रीगोपाल व्यास, कैलाश गज्जा, श्याम माली, बंसीलाल पुरोहित, बबलू ,महेंद्र बोहरा ने आए हुए भक्तों का स्वागत किया ,मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश बोहरा ने पुष्पों से शिव जी का विशेष श्रृंगार किया।