Dark Mode
धनेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन 

धनेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन 

 

फलोदी . शहर स्थित व्यासों की बगेची में धनेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। आज रविवार को धनेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ जिसमें यजमान  प्रख्यात ज्योतिष अरुण पुत्र कन्हैयालाल व्यास ने वैदिक मंत्रों से पूजन कार्य करवाया  इसके बाद प्रख्यात पंडितों ने मंत्रोचार के  पंचामृत से रुद्राभिषेक किया।  रुद्राभिषेक के बाद शाम को महाआरती ओर प्रसादी का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे मूलतः फलोदी के निवासी ओर हाल मुम्बई निवास ज्योतिष अरुण व्यास द्वारा हर वर्ष श्रवण मास में रुद्राभिषेक का आयोजन करवाया जाता है। जिसमे मुम्बई, जोधपुर, पोकरण, फलोदी के सेकड़ो लोग दर्शनार्थ आते है। आज भी रुद्राभिषेक के दौरान भक्तों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में कन्हैयालाल व्यास ,(रोडवेज, ), शिवकुमार व्यास भाजपा शहर अध्यक्ष, प्रद्युमन व्यास, योगेश व्यास, रमेश थानवी नेता प्रतिपक्ष, राजेश बोहरा, दिनेश शर्मा, गिरीश गुचिया सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!